meta content=' Must Avoid These 4 Types Of Toxic Cookware - Healthy Cookware For You ' property='og:title'/> बच्चों के लिए योग क्यों है जरूरी आवश्य पढ़ें ~ life velly

Saturday 19 June 2021

बच्चों के लिए योग क्यों है जरूरी आवश्य पढ़ें

yoga for kids

कोरोना महामारी ने सब का जीवन संतुलन बिगाड़ दिया है। और इस सब का सबसे जयदा असर हमारे नन्हें बच्चों के ऊपर पड़ा है। चाहे वो उनकी खाने की आदतें हो या घंटो टीवी और फोन चलाने की आदत और या फिर चिड़चिड़ा सवभाव हो। आजकल ये हर माता पिता की चिंता का विषय है। 

आज कल कोरोना और लॉकडोँन के कारन जहाँ एक तरफ बच्चों की सेहत का ध्यान रखना जरुरी है ,तो वहीं दूसरी तरफ उनके मानसिक और शारीरिक विकास का भी महत्त्व है। 

स्कूल बंद होने के कारन हमारे बच्चों  को सारा समय घर पर ही रहना पड़ता है। जिस से बच्चे सारा दिन या तो टीवी और या फोन ही देखना चाहते हैं ,और उनके अविभावकों की सुने तो हर माता पिता के लिए ये एक चिंता का विषय है।  तो इस समय हम उनको योग की तरफ प्रेरित कर सकते हैं।माता पिता को समझना होगा के बच्चों के लिए योग जरूरी क्यों है।

बच्चों  के लिए योग


बच्चों के लिए योग के लाभ 

  1.  छोटी उम्र में बच्चों को योग सिखाना उनकी मानसिक और शारीरिक गतिविधियो  को प्रोत्साहित करता है।
  2. योग बच्चों की शारीरिक और मानसिक थकान को मिटाता है और बच्चों के चंचल और भटकने वाले मन को शांत करता है। 
  3. बच्चों में क्रोध ,ईर्ष्या और जलन  जैसे नकारात्मक भाव को कम करता है।
  4. व्यायाम बच्चों में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। 
  5. सकारात्मक आतमशवि और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। 
  6. योग हैल्थी भोजन की और प्रोत्साहित करता है ,जो क़ि उन माता पिता के लिए एक वरदान है जिनके बच्चे जंक फ़ूड खाते हैं 
  7. योग टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ओबसेशन को कम करता है 
  8.  योग का असर बच्चों के अकादमिक प्रतिभा को भी बढ़ाता है। बचा खेल कूद के साथ साथ पढाई मेँ भी तेज़ होता है। 

यह हैं बच्चों के लिए कुछ आसान , सुरक्षित और हर दिन अभ्यास के लिए योग आसन 

1 ताड़ आसन
ताड आसान

लाभ 

  1. यह आसन बच्चों की लम्बाई बढ़ने में सहायता करता है। 
  2. बॉडी पोस्चर को सही करता है। 
  3. ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है 
  4. बच्चों में मानसिक जागरूकता को बढ़ाता है। 

2 वृक्ष आसन
वृक्ष आसन

लाभ 

  1. यह आसन बच्चों में आत्म विश्वास को बढ़ाता है। 
  2. पैरों में स्थिरता और संतुलन में सुधार करता है। 
  3. टांगों और पुरे खड़े पैर को मजबूती  देता है। 

3 भुंजग आसन 
भुंजग आसन

लाभ 

  1. यह आसन पीठ और कन्धों को मजबूत करता है। 
  2. बच्चों में पीठ का लचीलापन बढ़ाता है। 
  3. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। 
  4. थकान को मिटाता है। 

4 धनुर आसन 
धनुर आसन

लाभ 

  1. धनुरासन के निरंतर अभ्यास से हमे बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 
  2. बच्चों में आत्म विश्वास और एकाग्रता विकसित होती है। 
  3. कब्ज से छुटकारा मिलता है। 
  4. कन्धों और neck में लचीलापन  विकसित करता  है 

5 बढ़ा कोणासना और बटरफ्लाई पोज़ 
butterfly pose

लाभ 

  1. इस आसन के निरंतर अभ्यास से कूल्हों में खिंचाव होता है और फ्लेक्सेबिलिटी बढ़ती है। 
  2. निरंतर लम्बे समय तक खड़े रहने की थकान को ख़तम करता है। 
  3. यह आसन साँस को नियंत्रित करने में मदद करता है। 
  4. बच्चों की थकान और तनाव  दूर करता है। 
  5. intestin की हलचल उत्पन कर पाचन में मदद करता है। 

6 मार्जार्यासन और कैट पोज़ 
cat pose

लाभ 

  1. इस आसन से रीढ़ की हड़ी में लचीलापन आता है। 
  2.  बाजुओं में तथा कन्धों  में मजबूतीउत्पन होती  है। 
  3. पाचन तंत्र को सुधारता है। 
  4. दिमाग को रिलेक्स करता है। 
  5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधारता है। 

7 सेतुबंध सर्वांग आसन 
bridge pose



लाभ 

  1. पीठ की मांसपेशियों को मजबूती देता है। 
  2. छाती ,कन्धों और स्पाइन में खिंचाव करता है। 
  3. thyroid  की बीमारी को नियंत्रित करता है 
  4. मन को शांत कर तनाव और चिंता को दूर करता है। 

नोट-हर रोज बच्चों को तीस मिनट तक यह आसान योग करवाने से बच्चों में बदलाव आएगा, तथा निरंतर अभ्यास से उनका व्यव्हार खुशनुमा होगा। यह मै अपने निजी अनुभव से कह सकती हूँ। आप भी अपने अनुभव मेरे साथ जरूर साँझा करें कमेंट के द्वारा। 




11 comments:

  1. Yoga is one of the best options health care natural resources where any one can make themself more active and fit.I got a lot of tips through this page.Thsnk you for sharing importance benefits.

    ReplyDelete
  2. Yoga is one of the best options health care natural resources where any one can make themself more active and fit.I got a lot of tips through this page.Thsnk you for sharing importance benefits.

    ReplyDelete
  3. Very nice information

    ReplyDelete
  4. Good information nice blog keep it up

    ReplyDelete
  5. Very nice information keep it up

    ReplyDelete
  6. It's very good if we build Yoga in our children from childhood. This will help them in all ways and in all age. And yes Yoga should be a part of our lives. Thanks for your valuable article!

    ReplyDelete